राम मंदिर पर ग्रेनेड से आतंकी हमले की साज़िश का हुआ खुलासा, हरियाणा से संदिग्ध गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने केंद्रीय एजेंसियों और फरीदाबाद एसटीएफ के साथ मिलकर फरीदाबाद (हरियाणा) से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध के पास से 2 हैंड ग्रेनेड और कट्टरपंथी सामग्री बरामद हुई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या का राम मंदिर उसके निशाने पर था। संदिग्ध की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अब्दुल रहमान (19) के रूप में हुई है।