श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) के शिखर पर केसरिया धर्म ध्वजा फहराए जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंत्रोच्चार के बीच ध्वज फहराया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "सदियों का संकल्प पूरा हुआ है।"