राम मंदिर में मंगलवार को केसरिया धर्म ध्वज फहराया गया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया, "ध्वजारोहण रामभक्तों के लिए संदेश है कि...राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है।" धार्मिक विद्वानों के मुताबिक, ध्वज के बिना किसी भी मंदिर को पूरा नहीं माना जाता और यह दिव्य शक्ति के सक्रिय होने का संकेत है।