राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि राम मंदिर में दान चोरी का कैसे खुलासा हुआ। उन्होंने बताया, "मुझे यह सूचना मिली है कि किसी कक्ष के पास टॉयलेट है, कुछ धनराशि वहां मिली...इसके बाद ये जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मिली तो वह आधे घंटे में वहां पहुंचे, फिर जांच शुरू हुई।"