धार्मिक विद्वानों के अनुसार, भगवान राम सूर्यवंशी थे इसलिए ध्वजा में सूर्य बनाया गया है। ॐ ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली व पवित्र मंत्र माना जाता है और सूर्य के साथ इसका मिलने का मतलब सृष्टि, ऊर्जा व दिव्यता का एकसाथ मिलना है। कोविदार वृक्ष को अयोध्या की धरती का पावन वृक्ष मानते हैं और इसे ऋषि कश्यप ने बनाया था।