राम मंदिर में ही सुरक्षित है सोने की रामचरितमानस, ट्रस्ट ने जारी की फोटो

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि लगभग दो साल पहले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी लक्ष्मीनारायण की ओर से भेंट की गई सोने की रामचरितमानस सुरक्षित है। लक्ष्मीनारायण ने इसके गायब होने का आरोप लगाया था। इसकी एक फोटो भी जारी की गई है। ट्रस्ट ने कहा है कि इसे आभूषण कोठरी में सुरक्षित रखा गया है।

Load More