रामचरित मानस, काकभुशुंडी; राम मंदिर ट्रस्ट ने दिखाईं वो चीज़ें जिनके गायब होने का किया गया दावा
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच राम मंदिर को दान में प्राप्त आभूषणों और अन्य वस्तुओं को सार्वजनिक रूप से सोमवार को प्रदर्शित किया। ट्रस्ट ने काकभुशुंडी, स्वर्ण रामचरितमानस, हार और चरण पादुका समेत कई वस्तुएं दिखाईं जिनके गायब होने या चोरी होने के दावे किए गए थे।