नवरात्र व्रत की परंपरा रामायण काल से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि नारद मुनि ने श्रीराम को रावण के नाश का उपाय बताते हुए आश्विन मास में नवरात्र व्रत करने की सलाह दी थी। राम की पूजा से प्रसन्न होकर भगवती दुर्गा ने उन्हें दर्शन दिया था और चैत्र मास में दोबारा नवरात्र व्रत रखने को कहा था।