राम-हनुमान को शिक्षक ने बिहार में क्लास में पढ़ाते समय बताया मुसलमान, अभिभावकों ने किया हंगामा
बिहार के बेगूसराय में एक प्राइवेट स्कूल के मुस्लिम शिक्षक ने क्लास में पढ़ाते समय भगवान राम और हनुमान को मुस्लिम समुदाय का बता दिया जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। विद्यार्थियों ने घर जाकर जब माता-पिता को यह बात बताई तब अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, शिक्षक ने हंगामे के बाद माफी मांग ली है।