inshorts

योग गुरु रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया 'भगवान का अंशावतार'

योग गुरु रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को 'भगवान का अंशावतार' बताया है। उन्होंने कहा कि जब किसी भी विभूति में भगवान का तेज दिखे तो समझ लेना कि वह भगवान के अंशावतार हैं। रामदेव ने सनातन विरोधियों पर भी निशाना साधा। गौरतलब है, शास्त्री ने हाल ही में भगवान कृष्ण पर विवादित बयान दिया था।