inshorts

हमने अधिकारपूर्वक डांट दिया, उन्होंने भी स्वीकार किया: धीरेंद्र शास्त्री से विवाद पर बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ चल रहे विवाद को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री उनके अनुज और शिष्य समान हैं, इसलिए उन्होंने अधिकारपूर्वक डांटा था और उन्होंने भी स्वीकार किया, यह उनकी महानता है। रामदेव ने सनातन धर्म के नाम पर ढोंग/सामाजिक उन्माद फैलाने पर भी सवाल उठाए।