रामलीला में जाने के लिए देरी होने पर 'हनुमान जी' ने बुक किया रैपिडो, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 'हनुमान जी' को रैपिडो टैक्सी बुक करते देखा जा सकता है। दरअसल, यह घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है जहां रामलीला मंचन में समय पर पहुंचने के लिए हनुमान जी की वेशभूषा में एक शख्स ने रैपिडो बुक किया था। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।