रियान पराग के कंधे की हुई सफल सर्जरी, क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
भारतीय क्रिकेटर रियान पराग ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि उनकी कंधे की सर्जरी सफल रही है और वह अब रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले दो वर्षों से कंधे में समस्या थी और वह इससे संघर्ष कर रहे थे। गौरतलब है, वह इंजरी के चलते ही इंडिया ए की टीम से बाहर हो गए थे।