आरआर के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने सीएसके के खिलाफ मैच के बाद गुवाहाटी के मैदानकर्मियों के साथ सेल्फी ली और फोन फेंक दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। उन्हें इस हरकत के लिए ट्रोल किया गया। एक X यूज़र ने लिखा, "भाई कूल दिखने की कोशिश करता है...लेकिन घमंडी लगता है।" एक ने लिखा, "इतना ऐटीट्यूड क्यों है?"