धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बुधवार को रायपुर के मैग्नेटो मॉल में लाठी-डंडों से लैस प्रदर्शनकारियों ने घुसकर क्रिसमस ट्री और सजावट के सामान के साथ तोड़फोड़ की। इससे मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एक मॉल कर्मचारी ने बताया, "कई महिलाएं रोने लगीं। जो भी रोकने की कोशिश करता, भीड़ उस पर टूट पड़ती।"