inshorts

यूपी में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, कपड़ों में चमक लाने वाले केमिकल से बनाया जा रहा था पनीर

रायबरेली (यूपी) के अखौरा गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। यहां दूध के बजाय केमिकल और मिलावटी चीजों से पनीर बनाया जा रहा था। इसे सफेद दिखाने के लिए कपड़ों में चमक लाने वाला टीनोपाल मिलाया जाता था। यह पनीर कई ज़िलों में सप्लाई किया जा रहा था।