रेल कोच का बड़ा निर्यातक बनकर उभरा भारत, बिहार में बने लोकोमोटिव दुनियाभर में जाएंगे
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया है कि भारत रेल कोच का बड़ा निर्यातक बनकर उभरा है और बिहार के मढौरा स्थित रेल कारखाने में तैयार होने वाले लोकोमोटिव बहुत जल्द दुनियाभर में जाएंगे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बनने वाले रेलगाड़ियों के पहिए दुनियाभर में निर्यात होंगे और ऑस्ट्रेलिया को मेट्रो कोच निर्यात किए जा रहे हैं।