रिलैक्सो फुटवियर्स की वार्षिक आम बैठक में ₹3/शेयर के अंतिम डिविडेंड को मिली मंज़ूरी
रिलैक्सो फुटवियर्स की गुरुवार को हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शेयरधारकों को ₹3/शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने को मंज़ूरी दे दी है। इस मीटिंग में रमेश कुमार दुआ को चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर और श्री मुकंद लाल दुआ को पूर्णकालिक निदेशक के रूप में पुनः नियुक्त किया गया।