खंडवा (एमपी) में 'गुड्डू स्टाइलिश' नाम से मशहूर यूट्यूबर ने रील बनाने के लिए बस स्टैंड पर सो रहे यात्रियों के पास जाकर ज़ोर-ज़ोर से थाली बजाकर और गाना गाकर उनकी नींद खराब की जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार किया और कान पकड़वाकर बस स्टैंड में उसकी परेड निकाली।