रेलवे ने पहली बार यह फैसला लिया है कि यात्री अब ट्रेनों की कंफर्म टिकट की ट्रैवल डेट बदल सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'एनडीटीवी' से कहा कि जनवरी से रेल यात्री बिना किसी फीस के अपने कंफर्म टिकट की ट्रैवल डेट बदल पाएंगे। अभी मौजूदा टिकट रद्द कर नई डेट का अलग टिकट बुक करना पड़ता है।