रेल मंत्री ने बताया- क्यों काउंटर टिकट से अधिक महंगी होती है ऑनलाइन टिकट

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काउंटर टिकट की तुलना में ऑनलाइन टिकट महंगी होने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी को ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम के मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन और एक्सपेंशन में काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। इन खर्चों की भरपाई के लिए ही आईआरसीटीसी यात्रियों से कन्वीनियंस फीस वसूलता है जिसके चलते टिकट महंगी हो जाती है।