रेल यात्री यातायात में सालाना आधार पर 5.2% की हुई वृद्धि: आर्थिक सर्वे

आर्थिक सर्वे 2023-24 के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 673 करोड़ यात्रियों ने रेल यात्रा की जो इससे पिछले साल के मुकाबले लगभग 5.2% अधिक है। आर्थिक सर्वे के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में रेलवे की माल ढुलाई 158.8 करोड़ टन रही जिसके साथ ही इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 5.3% की बढ़ोतरी देखी गई।

Load More