रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की AGM के बीच 2% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ कंपनी का शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) की ऐनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) के बीच शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। आरआईएल की एजीएम में नई एआई आधारित कंपनी, जियो के आईपीओ, गूगल व मेटा के साथ पार्टनरशिप व कई अन्य बड़ी घोषणाओं के बाद कंपनी का स्टॉक लाल निशान के साथ ₹1,356 पर बंद हुआ।