रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को सरकार ने क्यों भेजा ₹240 अरब का डिमांड नोटिस?
केंद्र सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और उसके भागीदारों को लगभग ₹240 अरब का डिमांड नोटिस भेजा है। यह नोटिस रिलायंस और ओएनजीसी के बीच 2013 से चल रहे विवाद को लेकर भेजा गया है। ओएनजीसी का आरोप था कि रिलायंस और उसके भागीदारों ने केजी बेसिन में उसके गैस ब्लॉक से अवैध रूप से गैस डायवर्ट कर फायदा उठाया था।