रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने नवी मुंबई IIA में ₹1628 करोड़ में खरीदी 74% हिस्सेदारी

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने नवी मुंबई आईआईए प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईआईए) में ₹1,628 करोड़ में 74% हिस्सेदारी खरीद ली है। इस अधिग्रहण के साथ ही एनएमआईआईए रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की सहायक कंपनी बन गई है। गौरतलब है कि एनएमआईआईए में शेष 26% हिस्सेदारी सिटी ऐंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (सिडको) के पास है।