रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की फिक्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट का एलान कर दिया है। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹6 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है जिसके लिए 5 जून रिकॉर्ड डेट तय की गई है। फाइनल डिविडेंड पर सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंज़ूरी ली जाएगी जो 19 जून को होने वाली है।