रिलायंस पावर ने नीरज पारख को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया है। रिलायंस पावर ने शेयर बाज़ारों से कहा है कि नीरज की नियुक्ति सोमवार से प्रभावी है और यह 3 साल की अवधि के लिए होगी। कंपनी के मुताबिक, नीरज जून 2004 में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में एडिशनल मैनेजर के तौर पर रिलायंस ग्रुप में शामिल हुए थे।