गुजरात के अहमदाबाद में मणिनगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक रेलवे इंजीनियर ने ट्रेन से सामने लेटकर अपनी जान दे दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आसपास खड़े लोग उसे बचाने भी नहीं आते हैं। 54 वर्षीय रेलवे इंजीनियर ने किस वजह से खुदकुशी की है, इसका कारण पता नहीं चल पाया है।