रेलवे के खाने में 7-8 mm छोटे कीड़ों को पहचानने के लिए कैसे AI का इस्तेमाल करता है IRCTC?
आईआरसीटीसी 800+ रेलवे किचन में लगे 2,394 एचडी कैमरों से जुड़े एआई-आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग करता है। ये कैमरे 7-8 मिलीमीटर छोटे कीड़ों का पता लगा सकते हैं और स्वच्छता प्रक्रियाओं की निगरानी करते हैं जिनमें हेयरनेट्स और ट्रांसपैरेंट ग्लव्स का उपयोग शामिल है। किसी उल्लंघन पर अलर्ट जारी होता है और किचन मैनेजर को मेसेज भेजा जाता है।