सीबीआई ने रेलवे की प्रमोशनल परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, "मुगलसराय में (3-4 मार्च की) मध्यरात्रि में 3 स्थानों पर की गई जांच में 17 अभ्यर्थियों के पास हाथ से लिखे प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी मिली।" वहीं, ₹1.17 करोड़ कैश भी बरामद हुआ है।