inshorts

रेलवे के बजट में 15 से 20% की बढ़ोतरी कर सकती है केंद्र सरकार: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई एक्सपर्ट्स ने कहा है कि केंद्र सरकार 2025-26 के रेलवे के बजट में 15 से 20% की बढ़ोतरी कर सकती है जिससे रेलवे के लिए आवंटित होने वाला बजट करीब ₹3 लाख करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2024-25 के बजट में रेलवे के लिए कुल ₹2,65,200 करोड़ आवंटित किए थे।