रेलवे कोच फैक्ट्री, कपूरथला (पंजाब) में खेल कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 के लिए 23 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें फुटबॉल, हॉकी, रेसलिंग, बास्केटबॉल शामिल हैं। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी 3-फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं और ट्रायल्स में फिटनेस के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 18-25 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।