रेलवे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी! महंगाई भत्ते में हुआ इज़ाफा

रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू है। नए भत्ते के तहत अगर किसी की बेसिक पेंशन ₹50,000 है तो अब उसे हर महीने करीब ₹1,000 अधिक मिलेंगे। बकौल सरकार, महंगाई दर देखते हुए पेंशनर्स को अतिरिक्त राहत देना ज़रूरी था।

Load More