क्यों रेलवे कर्मचारियों को ₹17,951 और दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों को मिला ₹6,908 बोनस?
रेलवे कर्मचारियों को ₹17,951 और दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों को ₹6,908 बोनस मिलने के पीछे बोनस की गणना के दिनों का अंतर है। दरअसल, रेलवे कर्मचारियों का बोनस 78 दिनों के आधार पर जबकि दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों का 30 दिनों के आधार पर तय होता है। हालांकि, दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों का 2025-26 का बोनस अभी घोषित नहीं हुआ है।