रेलवे ट्रैक के बीच और दोनों तरफ नुकीले पत्थर या गिट्टियां बिछी होती हैं। रेल मंत्रालय के मुताबिक, ट्रेन के वज़न से पटरियों में कंपन होता है जिससे उनके फैलने की संभावना बढ़ जाती है और कंपन कम करने व पटरियों को फैलने से रोकने के लिए गिट्टियां बिछाई जाती हैं। गिट्टियों के चलते ट्रैक पर घास नहीं उगती है।