रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर सो गया नशेड़ी, ट्रेन निकलने के बावजूद बचा; सामने आया पेरू का वीडियो

पेरू के लीमा में एक शख्स ट्रेन की पटरियों पर सिर रखकर सो गया और मालगाड़ी उसके ऊपर से गुज़र गई लेकिन वह बच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें मालगाड़ी की टक्कर से वह किनारे पर जाकर गिरता दिखा। एक अधिकारी ने कहा कि शख्स नशे में था और शायद ट्रेन की आवाज़ नहीं सुन पाया।