रेल मंत्रालय ने बताया है कि रेलवे ने 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' विज़न के तहत 16 से अधिक देशों को ज़रूरी रेलवे उपकरणों का एक्सपोर्ट किया। मंत्रालय के अनुसार, इनमें फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, सेनेगल, मोज़ाम्बिक, श्रीलंका, बांग्लादेश, गिनी, इटली, जर्मनी, मेक्सिको, स्पेन, रोमानिया, बांग्लादेश शामिल हैं जिन्हें बोगी, मेट्रो, प्रोपल्शन मॉड्यूल्स आदि बेचे गए।