रेलवे ने 2025 में 3 करोड़ IRCTC यूज़र आईडी किए बंद

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि रेलवे ने फर्ज़ी बुकिंग और बॉट गतिविधियों को रोकने के लिए 2025 में 3.03 करोड़ फेक आईआरसीटीसी आईडी डिऐक्टिवेट किए। उन्होंने बताया कि 2025 में 12,819 संदिग्ध ईमेल डोमेन और जुलाई-दिसंबर के बीच आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग के दौरान 60.43 बिलियन मलेशियस बॉट रिक्वेस्ट भी ब्लॉक किए गए।

Load More