रेलवे ने इमरजेंसी कोटे के नियम में किया बदलाव, जानें आवेदन करने की समयसीमा

रेलवे ने इमरजेंसी कोटे (ईक्यू) के नियम बदले हैं। अब यात्रियों को कामकाज़ी दिनों में रात 12:00 से सुबह 5:00 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए आवेदन एक दिन पहले दोपहर 1:00 बजे तक देना होगा। वहीं, सुबह 5:01 से रात 11:59 बजे तक की ट्रेनों के लिए आवेदन एक दिन पहले शाम 4:00 बजे तक देना होगा।