रेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जीएसटी की दरें कम किए जाने के बाद भारतीय रेल में मिलने वाले 'रेल नीर' के दाम में कटौती की गई है। मंत्रालय ने बताया कि अब 1 लीटर वाली ₹15 की 'रेल नीर' की बोतल ₹14 में मिलेगी जबकि आधा लीटर वाली बोतल की कीमत ₹10 से घटाकर ₹9 की गई है।