भारतीय रेलवे ने दशकों बाद ट्रेन टिकट में बड़ा बदलाव किया है जिसके तहत रिजर्वेशन टिकटों पर प्रिंट होने वाले पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) की पुरानी सीरीज़ को बदलकर 'माइग्रेटेड पीएनआर' में बदला जा जाएगा। दिसंबर-2026 से ट्रेनों के टिकट बुक करने पर मिलने वाले PNR नंबर की शुरुआत 1,3,5,7 अंकों से होगी जबकि मौजूदा 2,4,6,8 से शुरू होते हैं।