रेलवे ने बताया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने का कारण

रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने को लेकर कहा है, "जब यह घटना हुई तो प्लैटफॉर्म नंबर-14 पर पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस और...15 पर जम्मू जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी।" उन्होंने बताया, "प्लैटफॉर्म 14-15 की सीढ़ियों पर एक यात्री के फिसलने से जो उनके पीछे यात्री थे...वे उनके ऊपर गिर गए...जिसके कारण भगदड़ मची।"