रेलवे ने रिटायर्ड कर्मचारियों को चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया, 3600 सिक्के निकले नकली!
पश्चिम मध्य रेलवे में रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए चांदी की जगह तांबे के गोल्ड-पॉलिश वाले सिक्के बांटे जाने का खुलासा हुआ है। लगभग 3600 सिक्कों में डिफेक्ट पाए जाने के बाद रेलवे ने सिक्के बना रही फर्म ‘मेसर्स वायबल डायमंड्स’ को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। रेलवे अन्य ज़ोन्स में भी ऐसे मामलों की पड़ताल कर रहा है।