रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे ने चेन्नई में अपने पहले हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन कोच का सफलतापूर्वक ट्रायल किया है। वैष्णव ने कहा, "भारत 1,200 एचपी की हाइड्रोजन ट्रेन विकसित कर रहा है। यह भारत को हाइड्रोजन-चालित ट्रेन टेक्नोलॉजी में अग्रणी देशों में शामिल कर देगा।" रेलवे 35 हाइड्रोजन-चालित ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है।