रेलवे ने रद्द कीं 'ग्रुप-सी' की विभागीय भर्तियां, बोर्ड ने बताया कारण

रेलवे बोर्ड ने चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं को कारण बताते हुए 'ग्रुप-सी' पदों की उन लंबित विभागीय भर्तियों को रद्द कर दिया है जिन्हें 4-मार्च तक अंतिम रूप नहीं दिया गया था। गौरतलब है, हाल ही में उत्तर प्रदेश में पूर्व-मध्य रेलवे के 26-अधिकारियों को एक विभागीय परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।