भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक ही प्लैटफॉर्म पर विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए सुपरऐप 'स्वरेल' का बीटा टेस्ट वर्ज़न लॉन्च किया है। सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स ने X पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि यूज़र्स अपने रेल कनेक्ट और यूटीएस मोबाइल ऐप की लॉगइन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर ऐप में लॉगइन कर सकते हैं।