रेल मंत्रालय ने प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले का एक एरियल वीडियो शेयर किया है जिसमें गंगा नदी पर बना रेल ब्रिज रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग दिख रहा है। रेलवे ने वीडियो को कैप्शन दिया, "भव्य और दिव्य...रेल ब्रिज से महाकुंभ का मनमोहक नज़ारा।" गौरतलब है, 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा।