inshorts

रेलवे पटरियों के बीच में क्यों छोड़ा जाता है गैप?

रेलवे पटरियों के बीच छोटे-छोटे गैप छोड़े जाते हैं क्योंकि लोहे की पटरियां गर्मी में फैलती और सर्दी में सिकुड़ती हैं। अगर गैप न हो तो गर्मी में पटरियां टेढ़ी हो सकती हैं जिससे ट्रेन हादसे का खतरा बढ़ जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, गैप न मिलने पर पटरियों पर प्रेशर बढ़ सकता है और पटरियां टूट भी सकती हैं ।