रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन ग्रेड I और ग्रेड III पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान कुल 9,144 टेक्नीशियन के पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।