रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट लेवल के 5800 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 है। उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट और सीनियर क्लर्क जैसे पद शामिल हैं।